मोदी ने बैंकिंग टेक्नोलॉजी लॉन्च की
मोदी ने एपीआईएक्स ऐसे लोगो के लिए है ,जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापूर गये थे। जहाँ उन्होंने कई देशो के नेताओ के साथ मुलाकात की। इसके अलावा मोदी ने सिंगापुर में फिनटेक फेस्टिवल को भी संबोधित किया। यहा ऐसा करने वाले किसी भी देश के वे पहले राष्ट्राध्यक्ष है।प्रधानमंत्री ने यहां एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस एक्सचेंज (एपीआईएक्स )को भी लॉन्च किया। एपीआईएक्स बैंकिंग टेक्नोलॉजी प्लेटफार्म है। इसे भारत ,श्रीलंका और ब्रिटेन के सॉफ्टवेयर डेवलपर्स ने बनाया है। पर इसे विकसित अमेरिका में व्रतुसा के बोस्टन हेडक्वार्टर में किया गया। इससे 10 आसियान देशो समेत दुनिया के 23 देशो के ग्रामीण इलाको में रहने वाले 2 अरब लोगो को जोड़ा जाएगा ,जिनके पास अभी तक बैंक अकाउंट नहीं है। click इससे पहले फिनटेकफेस्टिवल में दुनिया भर से आए 30 हजार विशेषज्ञों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा की आज भारत फिनटेक कंपनियों के लिए बड़े अवसर का द्वार बन गया है। मुझे आज यहां फिनटेक कंपनियों एवं वित्तीय संस्थानों को जोड़ने के लिए एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म एपीआईएक्स को लॉन्च करने का गौरव हासिल हुआ। इसकी शुरुआत आसियान और भारतीय बैंको एवं फिनटेक कंपनियों के बीच समन्वय से होगी। भारत और सिंगापुर एक इंडियन प्लेटफॉर्म के जरिए आसियान देशो के लघु एवं मध्यम उद्योगों को आपस में जोड़ने की दिशा में भी काम कर रहे है। आने वाले समय में इसका विस्तार दुनियाभर में किया जायेगा। दुनियाभर कि अर्थव्यवस्था का मिजाज बदल रहा है ,तकनीक नई दुनिया की ताकत को परिभाषित कर रहा है। click निमंत्रण-भारत, फिनटेक और स्टार्टअप कंपनियों के लिए बेहतरीन डेसिटनेशन है। मोदी ने कहा कि हम उस युग में है ,जहां तकनीक के माध्यम से ऐतिहासिक बदलाव लाया जा रहा है। डेस्कटॉप से लेकर क्लाउड सर्विस तक ,आईटी सेवाओं से लेकर इंटरनेट तक ,हम कम समय में काफी आगे आ चुके है।मैं हर फिनटेक और हर स्टार्टअप से कहना चाहता हूं कि भारत आपका बेहतरीन डेसिटनेशन है। भारत में फिनटेक इनोवेशन और एंटरप्राइज ने काफी धूम मचाई है इसलिए , भारत विश्व के अग्रिम स्टार्टअप देशो में से एक है। फिनटेक और इंडस्ट्री 4.0 (चौथी पीढ़ी के उधोग )का भविष्य भारत में बेहतर है उपलब्धि-देश के 128 बैंक यूपीआई से जुड़े ,24 माह में ट्रांजेक्सन 1500 गुना बढ़ा। पीएम ने कहा कि फिनटेक फेस्टिवल एक उत्सव है। सिंगापुर अब वित्तीय सेवाओं का हब है ,पिछले साल जून में मैने यहां से रुपे कार्ड भी लॉन्च किया था। और हर महीने डिजिटल ट्रांजेक्शन 30% बढ़ रहा है। इसमें स्ट्रैटजिक पार्टनशिप , टेक्नोलॉजी ,संचार आदि में विस्तार होगा। click
![]() |
| modi in Singapore |



0 टिप्पणियाँ