कभी भी हल्के में न लें सिरदर्द को
सिरदर्द एक आम समस्या है जिसे हर व्यक्ति ने कभी न कभी अनुभव किया है। लेकिन यह सामान्य समस्या कुछ स्थितियों में किसी गंम्भीर समस्या की और भी इशारा कर सकती है। ( सिरदर्द के लिए आमतौर पर आप चिकित्स्कीय सलाह को कम अहमियत दी जाती है और सामान्यतः दर्दनाशक दवाओं का सहारा ले लिया जाता है या नींद को उपाय मान लिया जाता है।
सिरदर्द के सामान्य कारण होते है जैसे तनाव ,अनिद्रा ,बेचैनी होना ,भोजन न करना , सूर्य की रोशनी में अधिक समय तक रहना,आखों पर जोर पड़ना या शरीर में पानी की कमी। हालांकि सिरदर्द के साथ उल्टी ,डबल विज़न यानि दोहरे दृस्टि और चककर आने की समस्या हो तो यह एक बड़ी स्वास्थ्य चेतावनी हो सकती है।
क्लिक : और पढ़े
माइग्रेन सामान्यतः माइग्रेन चेहरे के एक भाग पर असर करता है। इसमें सिरदर्द के साथ उलटी और मतली की समस्या हो सकती है। हालांकि ,माइग्रेन का उचित कारण अभी तक ज्ञात नहीं है लेकिन धूप में अधिक समय गुजारने ,तेज शोर या गंध से यह बढ़ सकता है। माइग्रेन एक गंम्भीर स्थिति है जिसमे सिरदर्द यानी माइग्रेन का अटैक 4 से 72 घंटे तक रह सकता है।
क्लिक : और पढ़े
मेनिन्जाइटिस इसमें मस्तिष्क और स्पाइनल कॉर्ड की सुरक्षात्मक झिल्ली में सूजन आ जाती है। मेनिन्जाइटिस में सिरदर्द के साथ उल्टी ,बुखार और गर्दन में अकड़न हो सकती है। इसका संक्रमण आमतौर पर मस्तिष्क के आधार से शुरू होता है इसलिए सिर के पीछे दर्द होना इसका सबसे सामान्य लक्षण है।
क्लिक : और पढ़े
स्ट्रोक मस्तिष्क में रक्तसंचार टूट जाने पर स्ट्रोक होता है। इसके कारण लकवा भी हो सकता है। चटक के साथ सिरदर्द के अलावा बोलने में परेशानी शरीर के एक हिस्से का काम करना बंद कर देना ,उनींदापन या मिर्गी आना भी स्ट्रोक के लक्षण है। ऐसा कोई भी लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्स्कीय परामर्श लेना चाहिए।
क्लिक : और पढ़े
ब्रेन ट्यूमर सिरदर्द ट्यूमर का भी लक्षण हो सकता है। मस्तिष्क के ऊतकों यानी टिशूज़ में असामान्य कोशिकाओं के बढ़ने पर ट्यूमर होता है। मस्तिष्क में ट्यूमर की स्थिति के अनुसार उसके लक्षण भी भित्र होते है जिसमें नज़र में धुंधलापन ,बोलने में परेशानी ,लकवे -सी सूत्र स्थिति आदि मुख्य लक्षण है। ब्रेन ट्यूमर के कारण होने वाला सिरदर्द छींकने ,झुकने ,खांसने और सुबह के वक्त उठने पर दर्द भरा हो सकता है।
क्लिक : और पढ़े
ब्रेन एन्यूरिज्म यह मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं में होने वाली सूजन है जो हैंड ट्रॉमा या वाहिकाओं में सिकुड़न के कारण होती है। इसके मरीज़ को 'थडरक्लैप सिरदर्द 'भी हो सकता है। जिसमें कुछ ही क्षणों में अचानक और अत्यधिक तीव्र सिरदर्द होता है। गर्दन में दर्द ,नज़र में धुंधलापन और बोलने में दिक़्क़त भी इस सिरदर्द के साथ हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत चिकित्स्कीय जांच की आवश्यकता होती है।
क्लिक : और पढ़े
उपाय :एक्यूप्रेशर थैरेपी दर्द और तनाव को करती है दूर
- लगातार सिरदर्द की समस्या हो तो कहे -सुने के आधार पर कोई भी दवाई न लें और तुरंत चिकित्स्कीय जांच करवाएं।
- माथे पर गर्म सिकार्ड करें जिससे रक्तसंचार सुधरेगा और दर्द में भी आराम मिलेगा।
- तनाव भी सिरदर्द का एक कारण है जिसे दूर करने के लिए गले और कंधे की स्ट्रेचिंग करें।
- अदरक सिरदर्द से तुरंत आराम दिला सकती है। गर्म पानी में थोड़ी सी अदरक पीसकर पीएं।
- प्रभावित जगह और आखों के आस -पास उंगलियों से सामान्य मसाज करें। एक्यूप्रेशर थैरेपी दर्द और तनाव को प्रभावी रूप से दूर करती है। इन बिंदुओं पर मसाज से दर्द में आराम मिलेगा।
- हल्का -फुल्का खाना भी आराम दे सकता है। कभी सिरदर्द का संबंध न खाने से भी होता है।
क्लिक : और पढ़े



1 टिप्पणियाँ
Very Good post. Thanks for sharing the valuable information with us.
जवाब देंहटाएंWebsite Development Company in Delhi